उन्होंने स्वयं अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वे बीते एक वर्ष में प्रदेश की
99 बेटियों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई-लिखाई जारी रखने में मदद कर रही हैं।
अगले एक वर्ष में वे अन्य 99 बच्चियों की मदद करेंगी।श्रीमती राजे ने
महात्मा गांधी विश्व विद्यालय के दीक्षान्त समारोह में ग्रेजुएट और पोस्ट
ग्रेजुएट चिकित्सकों को उपाधि, गोल्ड मेडल और श्रेष्ठता प्रमाण पत्र प्रदान
किए।