Advertisement
बहरोड़ : वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की आक्रोश रैली, 'ठेका प्रथा' खत्म करने और वेतन विसंगति पर घेरा नगर पालिका

ठेका प्रथा की समाप्ति : कर्मचारियों का सबसे बड़ा विरोध 'ठेका प्रथा' को लेकर है। उनका आरोप है कि इस व्यवस्था में उनका आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है।
वेतन और सामाजिक सुरक्षा : कर्मचारियों ने शिकायत की कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही, ईपीएफ (EPF) और ईएसआई (ESI) जैसी अनिवार्य सुविधाओं का लाभ भी उन्हें नहीं दिया जा रहा है।
साप्ताहिक अवकाश : नियमित छुट्टी न मिलने के कारण कर्मचारियों के स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।
आंदोलन की चेतावनी : 'जयपुर तक करेंगे कूच'
रैली के अंत में कर्मचारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे काम बंद कर बड़ा आंदोलन करेंगे। वाल्मीकि सेना के प्रतिनिधियों ने कहा, "अगर समय रहते ठेका प्रथा बंद नहीं हुई, तो हमें अपनी मांगों को मनवाने के लिए जयपुर तक भी कूच करना पड़ा, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।"
अधिकारी का आश्वासन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। अधिकारी द्वारा जल्द ही उचित समाधान निकालने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने फिलहाल रैली समाप्त की। हालांकि, कर्मचारी संगठन ने स्पष्ट किया है कि वे केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे और ठोस कार्रवाई का इंतजार करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


