इससे पहले, सीएम अखिलेश यादव ने 17 सितंबर को राज्यपाल राम नाईक से
मंत्रिमंडल विस्तार का अनुरोध किया था। इसके बाद राजभवन ने शपथग्रहण के
लिए 26 सितंबर की तारीख तय की थी। गौरतलब है कि 12 सितंबर को सीएम अखिलेश
यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गायत्री प्रसाद प्रजापति और पंचायती राज
मंत्री राजकिशोर सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया था। अखिलेश के इस कदम के
बाद ही समाजवादी पार्टी में कई दिनों तक घमासान मचा रहा था।
नूतन ठाकुर ने खोला प्रजापति के खिलाफ मोर्चा
सामाजिक
कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने प्रदेश में अवैध खनन को लेकर गायत्री प्रजापति
के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस बारे में राज्यपाल राम नाइक को
चिट्ठी भी लिखी है। नूतन ठाकुर इसके पहले भी लोकायुक्त अदालत से लेकर हर
फोरम पर गायत्री के खिलाफ विरोध दर्ज करा चुकी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता
नूतन ठाकुर का कहना है कि प्रजापति के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
उन्हें तब बर्खास्त किया गया था, जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर हुई
सीबीआई जांच रिपोर्ट अदालत के सामने दाखिल की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि
जिस आधार पर किसी मंत्री को बर्खास्त किया गयाहै, उसके बने रहते उसे
दोबारा कैबिनेट में कैसे शामिल किया जा सकता है।