समाजवादी पार्टी ने मायावती और कांग्रेस के ब्राह्मणों के बीच पैठ बढ़ाने
की कोशिशों के मद्देनजर इस विस्तार से विधानसभा चुनाव से पहले जातीय संतुलन
साधने की कोशिश की है। इस विस्तार में ब्राह्मण चेहरों मनोज पांडेय और
शिवकांत ओझा को कैबिनेट में शामिल किया गया, जबकि अभिषेक मिश्रा का कद
बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट में लाया गया। कांग्रेस और बसपा के बाद यह समाजवादी
पार्टी की विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्राह्मणों को अपनी ओर आकर्षित
करने की बड़ी रणनीति है। इनके अलावा जियाउद्दीन रिजवी, रियाज अहमद और यासिर
शाह के रूप में तीन मुस्लिम और गायत्री प्रजापति, नरेंद्र वर्मा और शंखलाल
मांझी के रूप में तीन ओबीसी चेहरों को शामिल किया गया है। इस विस्तार में
खास बात यह है कि कई बर्खास्त मंत्रियों जैसे शिवकांत ओझा, मनोज पांडेय और
गायत्री प्रजापति की मंत्रिमंडल में फिर से वापसी हुई। अखिलेश सरकार में
पहले भी एक ही व्यक्ति को कई बार मंत्री पद की शपथ दिलवाई जा चुकी है।