नई दिल्ली। हरियाणा के मेवात इलाके में पुलिस को उस बिरयानी में गोमांस
मिला है जिसके सैम्पल पिछले कुछ दिन से वे एकत्र कर रहे थे। मीडिया की
खबरों के अनुसार इस बात की पुष्टि हिसार स्थित एक सरकारी लैब ने कर दी है
कि बिरयानी के अधिकतर सैम्पलों में गोमांस है।