Beas station is sitting on a pile of dynamite-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारुद के ढेर पर बैठा है ब्यास थाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 10:39 PM (IST)
बारुद के ढेर पर बैठा है ब्यास थाना
अमृतसर। बीते साल दीनानगर में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों द्वारा अपना गोली सिक्का खत्म होने पर पुलिस थाना दीनानगर में रखे हथियारों को प्रयोग करने की नीयत से थाने पर हमला किया था, पर पंजाब पुलिस ने यह असफल कर आपरेशन खत्म किया था। परंतु सरकार ने दीनानगर हमले के बाद भी सबक न लेते हुए ब्यास थाने से बारूद उठवाने की कोशिश नहीं की है। ब्यास थाना अब बारुद के ढेर पर बैठा हुआ है। इस समय व्यास थाने में साढ़े छह क्विंटल के करीब आरडीएक्स, करीब 48 हेंड ग्रेनेड, 47 राकेट लांचर, एंटी टैंक माइन्स व भारी मात्रा में गोली सिक्का है। समय समय पर जिला पुलिस मुखियों द्वारा उच्चाधिकारियों व गृह मंत्रालय को स्थिति से अवगत करवाया जाता रहा है। इसके बाद इस विस्फोटक सामग्री को नष्ट करने संबंधी वर्ष 2004 से लेकर लंबी लिखा-पढ़ी के बाद एडिशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस क्राइम पंजाब चंडीगढ़ द्वारा इस विस्फोटक सामग्री को नष्ट करने के लिए प्रमुख सचिव, पंजाब सरकार गृह व न्याय विभाग चंडीगढ़ को लिखा गया था। सरकार ने आगे की कार्रवाई करके हेड क्वार्टर वेस्टर्न कमांडेंट इंजीनियरिंग ब्रांच की पंजाब के सारे थानों में रखे असलाह बारूद को नष्ट करने की डयूटी लगाई थी। इंस्पेक्टर जनरल पुलिस, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो पंजाब को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था, पर अब तक मामला लटका हुआ है। करीब दो साल पहले इस बारूद को यहां से उठवाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तैयार की गयी। सेना की एक टीम ब्यास थाना में पहुंची थी। इसमें सेना के करीब 40-50 जवान आए थे। जिन्होंने जांच करने के बाद यह कहा था कि अवधि खत्म हो चुके इस बारूद को उठाते समय किसी भी तरह का हादसा घटित हो सकता है। वह इससे छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। ब्यास थाने में रखा बारूद किसी भी समय फटने की संभावना में गांव बुड्ढा थेह, बाबा सावन सिंह नगर, बल्ल सरा, वड़ैच, दोलोनंगल, वजीर भुल्लर, लक्खूवाल, जल्लूवाल, उमरानंगल, छापियावाली, जोधे आदि गांव डेंजर जोन में है। एसएसपी देहाती हरकमलप्रीत सिंह खक्ख से बातचीत करके ब्यास थाने में रखे आरडीएक्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आरडीएक्स को यहां से उठवाने व नष्ट करवाने के लिए फिक्रमंद है। इसको यहां से उठवाने के लिए सरकार व सेना के अधिकारियों से पत्राचार जारी है। जल्द ही बारूद यहां से उठा लिया जाएगा।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement