Bayoithanol plant inaugurated on the 25th, pradhan will come-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बायोइथनोल प्लांट का शिलान्यास 25 को, प्रधान आएंगे

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 8:31 PM (IST)
बायोइथनोल प्लांट का शिलान्यास 25 को, प्रधान आएंगे
बठिंडा। बठिंडा जिले के गांव तरखान वाला में लगने वाले बायोइथनोल प्लांट का शिलान्यास 25 दिसंबर को केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे। यह जानकारी तैयारी बैठक में एडीएम (जनरल) राहुल चाबा ने दी। इस पर 500 करोड़ रूपये खर्च आयेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्लांट की स्थापना के लिये गांव नसीब पुरा में 49 एकड़ जमीन की पहचान की गई है यहां एचपीसीएल द्वारा बायोइथनोल प्लांट लगाया जायेगा। इस प्लांट के चालू होने से इस क्षेत्र में लोगों को पराली के धुएं से फैलने वाले प्रदूषण से राहत मिलगी । वहीं किसानों को पराली से मिलने वाली रकम का लाभ मिलेगा। बैठक में जनरल सहायक जिलाधीश वीरपाल कौर, सहायक सिविल सर्जन डा. राजकुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement