बठिंडा। पंजाब कानूनी सेवाएं अथोरिटी चंडीगढ़ के आदेश व जिला एवं सत्र न्यायाधीश बठिंडा और जिला कानूनी सेवा अथोरिटी के चेयरमैन परमजीत सिंह के निर्देश पर मंगलवार को केंद्रीय जेल में शिविर अदालत लगाई गई। इस दौरान सीजेएम अमिता सिंह, अथोरिटी सदस्य अधिवक्ता कंवलजीत सिंह कुटी, सुरिन्द्र कौर मौंगा, सरकारी वकील दयालजीत सिंह सरां और उपाधीक्षक केन्द्रीय जेल बठिंडा भी मौजूद रहे। जिन्होंने कैदियों की समस्याएं सुनकर उन्हें कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही सदस्यों ने जेल में चल रहे लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन कैदियों को रिहा भी करवाया है।
माघ मेले में युद्ध जैसी तैयारी,पहले कभी ऐसा
देखा है क्या, पढ़िए पूरी ख़बर