Barmer: Balotra shoemaker receives GST notice for ₹6.78 crore, bank accounts frozen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाड़मेर : बालोतरा के जूती कारीगर को मिला 6.78 करोड़ रुपये का GST नोटिस, बैंक खाते हुए फ्रीज

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जुलाई 2026 3:55 PM (IST)
बाड़मेर : बालोतरा के जूती कारीगर को मिला 6.78 करोड़ रुपये का GST नोटिस, बैंक खाते हुए फ्रीज
तमिलनाडु के वाणिज्यिक कर विभाग ने थमाया रिकवरी नोटिस; साइबर फ्रॉड गिरोह ने पैन कार्ड का दुरुपयोग कर बनाई फर्जी फर्म बाड़मेर/बालोतरा। बालोतरा के गुड़ामालानी जीनगर मोहल्ला निवासी एक साधारण जूती कारीगर उस समय हक्का-बक्का रह गया, जब उसे तमिलनाडु से 6.78 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस थमा दिया गया। पीड़ित जितेंद्र कुमार पुत्र महादेवराम जीनगर को यह नोटिस तमिलनाडु वाणिज्यिक कर विभाग (कृष्णगिरी-2 असेसमैंट सर्किल) के सहायक आयुक्त की ओर से जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, 'श्री शिवम एक्सपोर्ट्स' नामक फर्म पर वित्तीय वर्ष 2017 से 2019-20 की अवधि का 6 करोड़ 78 लाख 97 हजार 357 रुपये का टैक्स बकाया दर्शाया गया है। जीएसटी नंबर और पैन नंबर के आधार पर जारी इस रिकवरी नोटिस के तहत बैंकों को जितेंद्र कुमार के सभी बैंक खातों, एफडी और ओवरड्राफ्ट खातों को तुरंत फ्रीज करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
डेटा लीक और फर्जीवाड़ा की आशंका
मामले की पड़ताल से साफ हुआ है कि अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह ने पीड़ित के पैन कार्ड और पहचान पत्रों का दुरुपयोग कर तमिलनाडु के कृष्णगिरी के पते पर फर्जी फर्म खड़ी कर दी और करोड़ों रुपये का टैक्स फ्रॉड कर डाला।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने कभी किसी व्यक्ति या संस्था को कंपनी बनाने के लिए दस्तावेज नहीं दिए। आशंका जताई जा रही है कि किसी फाइनेंस कंपनी या लोन प्रक्रिया के दौरान उनका पर्सनल डेटा लीक हुआ है, जिसका साइबर अपराधियों ने गलत इस्तेमाल किया। शिकायत दर्ज कराने बैंक पहुंचे पीड़ित के सामने अब इस फर्जीवाड़े से उबरने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement