Bariyon no water, farmers have demonstrated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारीयों में पानी नहीं, किसानों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 4:20 PM (IST)
बारीयों में पानी नहीं, किसानों ने किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर। जिले के किसानों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि पिछले दो दिनों से गंगानगर की आर बी माइनर में पानी कम होने से बारी सुखी गयी है, पर इस समय नहर में पानी उपलब्ध है अत: जो बारी सुखी गयी है। उनकी क्षतिपूर्ति करवाने के संबंध में आगामी सोमवार से पूर्व ही नहर को चालू करवाकर उपरोक्त क्षति की पूर्ति करवाने की व्यवस्था करें, जिससे किसानों को हो रहे नुकसान से बच सके । किसान एफ माइनर के हिस्सेदारान काश्तकारान हे जिनकी गत खरीफ की फसल को शनिवार और रविवार की बारियां अधिक पीटने के कारण भारी क्षति हुई है अब मौजूदा फसल में पिछले कुछ समय पहले चलती नहर रविवार को बंद होने से बारी पिट गई किसानों का कहना है कि एफ नहर को अधिक चलाकर क्षतिपूर्ति करवायी जाये किसानों ने एडीएम को सिचाई विभाग लापरवाही भी बताई है और कहा कि समय रहते अगर किसानों की मांग पूरी नही हुई तो किसान फिर से सडक़ो पर उतर जायेगे

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement