Baran Dole Fair will start on 2 September-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारां डोल मेले की तैयारियां तेज, 2 सितंबर को शुरू होगा मेला

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 6:17 PM (IST)
बारां डोल मेले की तैयारियां तेज, 2 सितंबर को शुरू होगा मेला
बारां। बारां का ख्याति प्राप्त डोल मेले का शुभारंभ 2 सितम्बर को होगा। मेला लगातार 15 दिनों तक चलेगा। मेले को लेकर बारां नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसको लेकर नगर परिषद ने व्यापारियों को आंवटन दुकानों के लिए आज पूरे लवाजमे के साथ जगह का माप तौल कर दिया है, हालांकि मेले में दूर दराज से व्यापारी आते हैं और वो मेले के प्रारम्भ होने से कई दिनों पहले ही बारां पंहुच जाते हैं, वहीं इसी को लेकर आज से ही नगर परिषद ने व्यापारियों को दुकानों के लिए जगह का आवंटन करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement