Banswara news : Chief Minister vasundhara raje said in banswara - will discussion with Archaeological Survey of India for protection of Arthuna -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 29, 2025 6:16 am
Location

अरथूना के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से करेंगे चर्चा : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: बुधवार, 30 मई 2018 7:19 PM (IST)
अरथूना के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से करेंगे चर्चा : मुख्यमंत्री
बांसवाड़ा/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि अरथूना के प्राचीन मंदिर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक हैं। पर्यटन की दृष्टि से इनका विशेष महत्व भी है। इनके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से चर्चा की जाएगी।

राजे बुधवार को बांसवाड़ा के अरथूना मंदिर में दर्शन करने के बाद वहां उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यहां पहली बार अरथूना महोत्सव आयोजित होने से पर्यटन की नई संभावनाएं बनी हैं। यहां आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए पाथ-वे एवं अन्य सुविधाओं पर 23 लाख रुपए व्यय किए गए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने 10वीं शताब्दी के अरथूना मंदिर संकुल स्थित हनुमान एवं शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने यहां मौजूद करीब सौ संतों को शॉल व श्रीफल भेंट किए और आशीर्वाद लिया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement