Special religious rituals on Sri Nrisinha Jayanti for the nation and brave soldiers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 9, 2025 11:13 pm
Location

राष्ट्र एवं वीर जवानों के लिए श्रीनृसिंह जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान

khaskhabar.com: शनिवार, 10 मई 2025 11:02 PM (IST)
राष्ट्र एवं वीर जवानों के लिए श्रीनृसिंह जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान
बांसवाड़ा। श्री जगतगुरु शंकराचार्य संस्थान के आव्हान पर भारत के संपूर्ण श्रीनृसिंह भगवान मंदिरों मे नृसिंह जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहे हैं। इसी क्रम में बांसवाड़ा जिले के एकमात्र श्रीनृसिंह मंदिर मे पंच चौबीसा ब्राह्मण समाज, बाँसवाडा, द्वारा निज मंदिर में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान रखने का संकल्प किया हैl

राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवं चौबीसा समाज के अध्यक्ष सुधीर चौबीसा ने बताया कि आयोजन में राष्ट्र एवं वीर जवानों के विजयश्री के लिए श्रीनृसिंह भगवान स्त्रोत पाठ के साथ आहूतियां दी जाएंगी, जिसमें समस्त पंच चौबीसा ब्राह्मण समाज के साथ समग्र सर्व सनातन समाज की सहभागिता रहेगी।
उन्होंने सभी समाजजनों से विशेष आग्रह किया है कि- राष्ट्र एवं वीर जवानों के सर्वोच्च पराक्रम के साथ विजयश्री के इस अनुष्ठान में सपरिवार सहभागी बनकर राष्ट्रधर्म का कर्तव्य पूर्ण कर श्रीनृसिंह भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement