Balloons With I Love Pakistan Seized In Kanpur, 2 Detained-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर: बर्थडे पर पिता लाए गुब्बारे, उन पर लिखा था कुछ ऐसा कि पुलिस भी हैरान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 08:14 AM (IST)
कानपुर: बर्थडे पर पिता लाए गुब्बारे, उन पर लिखा था कुछ ऐसा कि पुलिस भी हैरान
कानपुर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में अंग्रेजी और उर्दू में आई लव पाकिस्तान लिखे हुए गुब्बारे बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और जांच में जुटी है। किदवईनगर साइट नंबर वन निवासी अजय प्रताप सिंह वकील हैं। वह हिंदू समन्वय समिति युवा वाहिनी के विधिक सलाहकार भी हैं। बुधवार को उनके बेटे का जन्मदिन था। वह बेटे के लिए उपहार और अन्य सामान लेकर घर पहुंचे थे, लेकिन गुब्बारे भूल गए। वह घर आने के बाद दोबारा गोविंदनगर बाजार गए और वहां से सीमा प्रोविजन स्टोर से गुब्बारे लेकर घर पहुंचे। सिंह ने जब घर पर गुब्बारा फुलाया गया तो उसमें अंग्रेजी और उर्दू में आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ उभरकर आया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement