पठानकोट। पीओके में भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव ज्यादा बढ गया है। सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के गले मेंं हड्डी की तरह फंस गया है। अब घबराया पाक उल्टी सीधी हरकतें कर रहा है। भारत को और पीएम मोदी को धमकी देने के लिए पाकिस्तान अब गुब्बारों का सहारा ले रहा है।