बालिका बचाओ-बालिका पढ़ाओ के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर
khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 7:01 PM (IST)
न्यायाधिपति
व्यास एवं माथुर ने इस दौरान श्रम कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजना के
तहत जैसलमेर ढिब्बा पाड़ा के श्रमिक की सामान्य मृत्यु होने पर उसकी विधवा
पत्नी सीमा तथा श्रमिक कमला देवी के पुत्र सुमेरसिंह को 2-2 लाख रुपए की
सहायता राशि के चेक प्रदान किए। वहीं शुभ शक्ति योजना के तहत श्रमिक
आंबाराम की पुत्री प्रीति देवपाल तथा कैलाश भाटी की पुत्री मनीषा भाटी की
शादी के लिए 55-55 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इसके साथ
ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उपलब्ध निशक्त पप्पू कंवर व
उत्तमसिंह को ट्राई साइकिल तथा जमना को व्हील चेयर प्रदान की।