बालिका बचाओ-बालिका पढ़ाओ के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर
khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 7:01 PM (IST)
राजस्थान
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास एवं विनीत माथुर ने जिला
विधिक सेवा प्राधिकरण की मोबाइल वैन को देवड़ा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के
संदेश के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश
लगे बैनर सहित सीमा सुरक्षा बल के ऊंटों की रैली को भी रवाना किया। वहीं
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के दो बड़े गुब्बारे आकाश में उड़ाए गए।
न्यायाधीश व्यास एवं माथुर के साथ ही विधिक जागरूकता शिविर के मुख्य समारोह
के दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति एवं जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण जैसलमेर के रंगीन पोस्टर का भी विमोचन किया।