Advertisement
बाली बोले, मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी

बाली ने कहा कि वह प्रदेश के सीएम से आग्रह करते हैं कि वह इस मामले की पूरी जांच करवाकर, जो भी सच्चाई है जनता के सामने रखें। बाली ने कहा कि अभी तो वह सीएम से मांग कर रहे हैं कि मामले की जांच करवाई जाए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि उनको कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो उचित समय आने पर वह अगला कदम उठाएंगे। बाली ने कहा कि उन्हें इस बाबत सैंकड़ों फोन आ रहे हैं लेकिन फिलहाल उनके पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए सीएम मामले की पूरी छानबीन करवाकर जनता को कोई जवाब दें। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रैली पूरी तरह से सफल रही है। हालांकि रैली में स्कूली बच्चों, मनरेगा मजदूरों, आंगनबाड़ी कर्मियों और अन्य मजदूर वर्ग के लोगों को जबरदस्ती लाने के बीजेपी के आरोपों पर जीएस बाली ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


