Baba Ramdevji Magh Sudi Dashami fair today, more than 100 sevadars deployed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा रामदेवजी का माघ सुदी दशमी मेला, 100 से अधिक सेवादार तैनात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2025 3:51 PM (IST)
बाबा रामदेवजी का माघ सुदी दशमी मेला, 100 से अधिक सेवादार तैनात
श्रीगंगानगर। लोकदेवता बाबा रामदेवजी का माघ सुदी दशमी का मेला शुक्रवार को सूरतगढ़ रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में हो रहा है। श्रद्धालुओं को दिव्य ज्योति और अलौकिक श्रृंगार के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित किया गया। श्रद्धालु गुरुवार से ही दर्शन के लिए कतारबद्ध थे और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं ताकि दर्शनार्थियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। मंदिर के पुजारी हरलाल जोशी ने बताया कि चर्म रोग से मुक्ति के लिए श्रद्धालु बाबा को नमक और झाड़ू अर्पित करते हैं। इसी परंपरा के चलते मंदिर परिसर में झाड़ू, गेहूं और नमक के ढेर लग जाते हैं। मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 से अधिक सेवादारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शुक्रवार सुबह आरती हुई और शाम 7.15 बजे महाआरती का आयोजन होगा। रात्रि 10 बजे से भजन संध्या और जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायक लोकधुनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर स्थित चितलांगिया धर्मशाला में लंगर समिति द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई है। मंदिर के बाहर अस्थायी दुकानों की रौनक भी दिखने लगी है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने खिलौने, फास्ट फूड और घर सजावट का सामान बेचने के लिए दुकानें लगाई हैं।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन की योजना तैयार की है। पुलिस बल भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement