Advertisement
श्रावण के हर सोमवार को बाबा के अलग-अलग स्वरूपों का होगा दर्शन

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त (तीसरा सोमवार) को अर्धनारीश्वर श्रृंगार, 12 अगस्त (चौथा सोमवार) को रुद्राक्ष श्रृंगार और 19 अगस्त (पांचवा सोमवार) को शंकर पार्वती गणेश श्रृंगार एवं श्रावण पूर्णिमा वार्षिक झूला श्रृंगार होगा। धाम में लगे बैरिकेडिंग की क्षमता के अनुसार ही दर्शनार्थियों को छोड़ा जाएगा। सावन के पहले सोमवार की भांति दूसरे सोमवार को भी नंदूफेरिया, सिल्को गली, ढुंढिराज गणेश, ललिता घाट, सरस्वती फाटक प्रवेश मार्ग से श्रद्धालु बाबा के चौखट तक पहुंच पाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले सोमवार को बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को आस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी विशेष जोर देने का निर्देश दिया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


