Awareness program organized under Beti Bachao-Beti Padhao campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 8:21 PM (IST)
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के राजगढ़ के विजयपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अधिकारिता विभाग के ब्लॉक कार्यालय द्वारा ‘बेटी बचाओ - बेटी पढाओ‘ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरपंच आकांक्षा देवी, सीबीईओ दीवान सिंह सुरा, एसीबीईओ बेधड़क बड़सरा, पीईईओ ओमवीर, संस्था प्रधान महेन्द्र डूडी सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सरपंच आकांक्षा देवी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की आर्थिक स्वतंतर््ता अहम है। महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करना दुनिया भर में लैंगिक समानता के दृष्टिकोण का मूल रहा है। जीवन के सभी क्षेत्रों में पूर्ण और समान भागीदारी के माध्यम से अपने जीवन के बारे में वास्तविक विकल्प बनाने के लिए महिलाओं की क्षमता का विस्तार करना होगा। राजगढ़ सीबीईओ दीवान सिंह सुरा ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के समुचित अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हमें सम्मिलित प्रयास करने होंगे। सामाजिक, मौलिक सहित नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमें हमारे परिवेश की बालिकाओं को शिक्षा के सम्पूर्ण अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संवेदनशील रहना होगा। बालिका शिक्षा ही समाज की सम्पूर्ण शैक्षिक, आर्थिक व सामाजिक प्रगति की संकेतक है।
इस अवसर पर एसीबीईओ बेधड़क बडसरा, संस्था प्रधान महेन्द्र डूडी सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
महिला सुपरवाइजर संगीता ने बालिकाओं व महिलाओ से संबधित विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अतिथियों ने 10 वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका नविता को 500 रुपए पुरस्कार, 12 वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका मोनिका को 500 रुपए पुरस्कार, ग्राम साथिन श्रवण देवी को 500 रुपए पुरुस्कार राशि तथा गरिमा, दीपिका, साक्षी, कंचन, सुमित्रा, कृष्णा, सुमन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद, नाटक, कविता गायन प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया। संचालन अंसार ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement