Awareness program organized in Sati Rampur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सती रामपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अप्रैल 2025 9:36 PM (IST)
सती रामपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
डूंगरपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, डूंगरपुर द्वारा डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत सती रामपुर में बाल विवाह के दुष्परिणाम, लू-तापघात से बचाव के उपाय, जल संरक्षण व हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय व जनकल्याणकारी योजनाओं पर विचार गोष्ठी, प्रदर्शनी व प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय प्रचार सहायक नरेश कुमार बैरवा ने ग्रामीणों से भीषण गर्मी में लू-तापघात से बचाव हेतु प्याज, नींबू पानी, छाछ, इमली का पानी के सेवन करने के साथ घर से भूखे पेट बाहर न निकलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप है हम सभी संकल्प लेवे की अपने बच्चों का कम उम्र में शादी न करके उन्हें अच्छी शिक्षा व तालीम देकर आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होने कहा कि जल है तो जीवन है इसे हम सभी को कुशलता से उपयोग करने की आवश्यकता है। हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान व विश्व पुस्तक दिवस के महत्व पर विचार रखें। बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ लेने की प्रक्रिया पात्रता इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने संविधान के 75 वर्ष के तहत हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान के महत्व पर विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं तीन विजेता प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्राम पंचायत की वार्ड पंच तुलसी देवी व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement