अजमेर। शहर के खाइलैंड मार्केट में ट्रांसफॉर्मर पर काम करते वक्त सोमवार को एक विद्युत कर्मी करंट से झुलस गया। लोगों की मदद से उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया है। विद्युतकर्मी ललित मीणा खाइलैंड मार्केट में लगे ट्रांसफॉर्मर पर विद्युत केबल जोडऩे का काम कर रहा था, तभी अचानक करंट लगने वह वहीं लटक गया। सूचना मिलने पर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने लोगों की मदद से उसे नीचे उतरा और घायल अवस्था में अजमेर के जेएलएन अस्पताल रवाना किया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। अजमेर विद्युत निगम के एक्सईएन आर.डी. बारेट के अनुसार इन दिनों शहर में अंडरग्राउंड केबल का काम चल रहा है।