Avinash joshi Churu District Coordinator,will teach election management -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अविनाश बने चूरू जिला समन्वयक, बूथ विस्तारकों को सिखाएंगे चुनाव प्रबंधन

khaskhabar.com: सोमवार, 22 मई 2017 8:30 PM (IST)
अविनाश बने चूरू जिला समन्वयक, बूथ विस्तारकों को सिखाएंगे चुनाव प्रबंधन
बीकानेर। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक तथा भाजपा विस्तारक मास्टर ट्रेनर अविनाश जोशी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत चूरू जिले का जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। जोशी 31 मई तक चूरू के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बूथ विस्तारकों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान बूथ विस्तारकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों, बूथ एवं चुनाव प्रबंधन, भाजपा के इतिहास एवं विकास तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा द्वारा इस कार्य के लिए प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का चयन मास्टर ट्रेनर के रूप में किया गया। इन मास्टर टेऊनर्स को 20 मई को जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया तथा जिलों में भाजपा की रीति-नीति पहुंचाने सहित चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। इसी श्रृंखला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सोमवार को जारी आदेशों के अनुसार जोशी के अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को जयपुर शहर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल को नागौर, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को डूंगरपुर, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी को पाली, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ को कोटा शहर एवं देहात का जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा की ओर से पहले चरण में संगठन की दृष्टि से चौदह जिलों में प्रभारी नियुक्त गए हैं।
जोशी ने बताया कि चूरू जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो विधानसभा के समूहों में बूथ विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। चूरू के प्रभारी मंत्री वासुदेव देवनानी, जिला संगठन प्रभारी ओ. पी. महेन्द्रा तथा चूरू जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला से समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम शीघ्र ही निर्धारित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जोशी ने भाजपा के सदस्यता अभियान के बीकानेर जिला तथा संभाग संयोजक, महासंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश आईटी सेल के प्रदेश संयोजक रह चुके हैं। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान में प्रदेश वक्ता रह चुके हैं। वर्तमान में आईटी विभाग के प्रदेश प्रमुख के रूप में आईटी के माध्यम से भाजपा की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement