हिंडौन सिटी (करौली)। हिंडौन सिटी स्थित नई मंडी पुलिस चौकी से महज 15 कदम की दूरी पर एक व्यापारी पर गुरुवार को चार-पांच बदमाश सरियों से हमला कर रुपए लूट ले गए। बदमाशों ने व्यापारी की आरओ पानी सप्लाई की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीडि़त ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। पीडि़त के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीडि़त नितेश महाजन के पिता महेश चंद महाजन ने बताया कि गुरुवार सुबह उसका बेटा गाड़ी से नई मंडी में दुकानदारों को पानी सप्लाई कर रहा था कि तभी एक दुकान पर बैठे चार-पांच लोग उसके पास आए और रुपए दिए बिना पानी भरने की जिद करने लगे।