Assembly instructions for installing the control room-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा सत्र के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 11:25 AM (IST)
विधानसभा सत्र के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश
धर्मशाला । विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने धर्मशाला मेंं 19 दिसम्बर सेे आरंभ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए वीरवार को विधानसभा परिसर तपोवन में जिला प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति , खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था इत्यादि सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। बुटेल ने कहा कि विधान सभा सत्र में संपूर्ण कार्यवाही पूर्व की तरह पेपर रहित होगी। उन्होंने संबधिंत अधिकारियों को पेपर रहित कार्यवाही के सुचारू निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जिला प्रशासन को विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के निर्धारित स्थानों की सूचना समय से देने के निर्देश दिये ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ठहरने इत्यादि के बारे जानकारी हासिल करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिये। विधान सभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ टै्रफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। उन्होंने विधान सत्र के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधान सभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल कालेज में विशेष इंतजाम रखने के लिए कहा। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, अग्निश्मन एवं जिला सूचना इत्यादि सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी समीक्षा की एवं सम्बंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दियेे।
बैठक में विधान सभा के सचिव सुंदर सिंह वर्मा, पुलिस महा उपनिरीक्षक जीडी भार्गव, अतिरिक्त उपायुक्त ऋचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बलवीर ठाकुर सहित विधान सभा के उच्च अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement