Assembly Elections: Keep a strict vigil on illegal weapons, liquor and drugs- Alok Ranjan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा चुनाव: अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखें- आलोक रंजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 07:19 AM (IST)
विधानसभा चुनाव: अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखें- आलोक रंजन
झालावाड़। विधानसभा आम चुनाव 2023 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में व्यय संवेदनशील पॉकेट्स के संबंध में चर्चा कर तथ्यों के आधार पर राय लिए जाने हेतु विभिन्न प्रवर्त्तन एजेन्सियों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहाकि विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा के साथ सम्पूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके तहत सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से जिले में अवैध हथियार, मदिरा, मादक पदार्थों, अवैध रूप से बंटने वाली सामग्री, नकद राशि के परिवहन एवं वितरण पर निगरानी रखें एवं आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने जिला अफीम अधिकारी को आदर्श आचार संहिता लगने से अब तक जिले में जप्ती की कोई कार्यवाही नहीं होने पर पुलिस नाकों सहित अन्य स्थानों पर नाकेबन्दी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक अधिकारी को 10 लाख से अधिक नकद राशि निकाले एवं जमा कराने वाली बैंक शाखाओं में संबंधित व्यक्ति पर नजर रखने एवं तुरन्त उसकी सूचना पुलिस विभाग को देने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारी को नियमित रूप से चैंकिग अभियान चलाकर अवैध शराब के परिवहन एवं वितरण पर विशेष रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के भण्डारण वाले स्थानों के लिए खोज अभियान चलाकर ऐसे स्थानों पर आबकारी कानून के अनुसार कार्यवाही करें। साथ ही सूखा दिवस की भी कठोरता से पालना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाणिज्य कर अधिकारी को अवैध रूप से बंटने वाली सामग्री के वितरण की सूचना प्राप्त होने पर तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही आयकर विभाग के अधिकारी को 10 लाख से अधिक धनराशि जप्त होने की सूचना पर आयकर अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने रेल्वे के अधिकारी को झालावाड़ सिटी रेल्वे स्टेशन पर किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि पर नजर रखने एवं विशेषकर भवानीमण्डी रेल्वे स्टेशन एमपी बोर्डर से नजदीक होने पर जांच एवं निगरानी के कार्य को सतर्कता से करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी को नियमित रूप से वाहनों की चैकिंग करते हुए प्रतिबन्धित सामग्री, मादक पदार्थों एवं अवैध लकड़ी के परिवहन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकः
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बैठक में ऐसे 20 शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान शस्त्र संबंधित थाने में जमा नहीं करवाने के लिए आवेदन किया था। उन आवेदनों पर चर्चा करते हुए कमेटी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की पालना में बैंक के सुरक्षा गार्ड्स, मंदिरों की सुरक्षा के लिए एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्राप्त छूट के अनुसार शस्त्र रखने की अनुमति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्राप्त अन्य 6 व्यक्तिगत आवेदनों को अनुमति प्रदान नहीं की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार मालव उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement