Assembly Deputy Speaker met Chief Minister Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2023 8:01 PM (IST)
विधानसभा उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की
-शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग-ए को आरक्षण देने पर जताया आभार चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायती राज व्यवस्था के बाद शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग-ए को 8 प्रतिशत आरक्षण का लाभ तय समय-सीमा में दिलाने पर पर हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा व उच्चतम न्यायालय दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व आईपीएस डॉ दलबीर भारती ने चंडीगढ स्थित संत कबीर कुटीर सीएम आवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पुष्प गुच्छ देकर उनका आभार प्रकट किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भविष्य में पिछड़े वर्ग के उत्थान के कार्य को तीव्रगति देने के साथ-साथ सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक तथा राजनीतिक स्तर पर और अधिक सुदृढ करने बारे विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा वंचितों, पिछड़ों तथा महिलाओं को आगे बढऩे के अवसर प्रदान करने के लिए राजनीतिक आरक्षण की व्यवस्था लागू की है। इसी कड़ी में शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग-ए को 8 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व काफी कम था, लेकिन अब सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को नेतृत्व के पर्याप्त अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement