assaulting youth Going market with wife -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी के साथ बाजार जा रहे युवक से मारपीट

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 6:26 PM (IST)
पत्नी के साथ बाजार जा रहे युवक से मारपीट
हनुमानगढ़। अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे एक युवक के साथ मारपीट कर नगदी छीनने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित युवक ने टाऊन पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बरकत कॉलोनी, वार्ड नम्बर 34 निवासी दीपक सैनी अपनी पत्नी के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान अजय बिहारी ने बीच रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से साढ़े तीन हजार रुपए छीन लिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323, 504 और 382 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत #सेलिब्रिटिज का बाइकिंग शौक, देखिए कलेक्शन

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement