Assault to electricity worker-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली की शिकायत ठीक करने गए विद्युतकर्मियों से मारपीट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 नवम्बर 2017 5:47 PM (IST)
बिजली की शिकायत ठीक करने गए विद्युतकर्मियों से मारपीट
सवाई माधोपुर। गत दिवस बिजली की कंप्लेंट को ठीक करने गए विद्युत कर्मियों के साथ शिकायतकर्ताओं ने विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। पोल पर चढ़े हुए विद्युत कर्मी को सीड्डी से गिरा दिया। ऐसे में एक विद्युत कर्मी खोल के तारों के सहारे लटकता रह गया। ऐसे में आज गुस्साए विद्युत कर्मियों ने कोतवाली थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर आज पुलिस अधीक्षक मामन सिंह से मिले। आरोपी पूर्व छात्र नेता रामबाबू फागण को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि हम कोई भी कंप्लेंट जब तक सही नहीं करेंगे जब तक कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। शहर में कई कंप्लेंट बाकी है ऐसे में कई लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। विद्युत कर्मियों ने अपने कार्य का बहिष्कार कर दिया है और जब तक गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कार्य पर लौटने से मना कर दिया। हैरत की बात तो यह है कि छात्र नेता मौके पर मारपीट करने के बाद उसकी शिकायत दर्ज करने वाले विद्युतकर्मियों के घर पहुंचा। वहां फिर से मारपीट की ऐसे में भी पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जिससे सिर्फ कर्मियों में आक्रोश है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement