ASI and home guard arrested for taking Rs 10,000 bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एएसआई और होमगार्ड 10,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 7:49 PM (IST)
एएसआई और होमगार्ड 10,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज पुलिस चौकी रामनगर, थाना सदर पटियाला के इंचार्ज सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) पलविन्दर सिंह और पंजाब होम गार्ड के वालंटियर सत्याभान को 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिमों को रणधीर सिंह निवासी चीका, हरियाणा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उपरोक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसके तीन ट्रकों को बिना रूकावट के पंजाब में दाखि़ल होने देने के लिए हर महीने 30,000 रुपए रिश्वत की माँग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोनों पुलिस मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement