Arrested physician arrested in Dairy operation, presented in court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिकाय आपरेशन में फरार हुए चिकित्सक की गिरफ्तारी, कोर्ट में पेश किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 नवम्बर 2017 8:17 PM (IST)
डिकाय आपरेशन में फरार हुए चिकित्सक की गिरफ्तारी, कोर्ट में पेश किया
जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी दल द्वारा हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के नांगलचौधरी में किये गये डिकाय मामले में आरोपी चिकित्सक मुरारी गुप्ता एवं सहयोगी गजराज को टीम राजस्थान ले आयी है। टीम ने माननीय पीसीपीएनडीटी न्यायालय खेतड़ी से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर हरियाणा के नारनौल स्थित कारागृह से दोनों आरोपियों को राजस्थान लाकर माननीय न्यालालय खेतड़ी में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि आरोपी चिकित्सक मुरारी एवं सहयोगी गजराज नांगलचैधरी में हुये डिकाय आपरेशन के दौरान कुछ शोर-शराब, हंगामा करते हुये फरार हो गये थे। जैन ने महेन्द्रगढ़ जिला कलक्टर से समन्वय स्थापित किया एवं उनके सहयोग से हरियाणा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार चिकित्सक की जमानत खारिज
जैन ने बताया कि राज्य दल द्वारा दिल्ली में हुये डिकाय आपरेशन में गिरफ्तार आरोपी चिकित्सक डा. अशोक गुप्ता की जमानत याचिका को माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर ने खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को राज्य दल ने दिल्ली में धावा बोलकर एमडी चिकित्सक अशोक गुप्ता, दलाल ललिता एवं एक अन्य सोनिया कौर को भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement