Arrested on charges of stealing the oil from buses-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसों से तेल चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार व एक बाल अपचारी निरुद्ध

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 11:18 PM (IST)
बसों से तेल चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार व एक बाल अपचारी निरुद्ध
जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने बसों से रात्रि में तेल चोरी करने वाले आरोपी दीपक को रविवार को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि 23 अक्टूबर को परिवादी उम्मेद सिंह निवासी हरिपुरा थाना अजीतगढ़ हाल प्लाट नं. 27, मुर्गी फार्म आगरा रोड थाना कानोता जयपुर ने बताया कि रात्रि करीब 2 बजे लक्ष्मण सिंह कंडेक्टर ने बस में से डीजल चोरी करने की सूचना दी। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। उनके डीजल के पीपे वहीं रह गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व हनुमान सहाय व सहायक पुलिस आयुक्त आर्दश नगर मदन सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर नरेश कुमार मीणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश सहित युनुस अली, मोहर सिंह, जितेन्द्र एवं सुनील कुमार की टीम गठित की गई। टीम ने चोरों द्वारा उपयोग में ली गई पिकअप व मौके पर छोड़े गए 6 खाली पीपे एवं मुल्जिमों के घरों से डीजल से भरे 3 पीपे बरामद किए। आरोपी दीपक पुत्र किशन लाल निवासी जेडीए कॉलोनी, पालड़ी मीणा को गिरफ्तार कर बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।
यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...
यह भी पढ़े :प्रो. रामगोपाल यादव का नया लेटर बम, पढ़ें पूरा मामला

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement