arrested most wanted accused Including the associates -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोस्ट वांटेड आरोपी को किया साथियों सहित गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 6:46 PM (IST)
मोस्ट वांटेड आरोपी को किया साथियों सहित गिरफ्तार
फगवाड़ा। पुलिस हिरासत से भागे खतरनाक गैंगस्टर गुरभेज सिंह भेजा को चार साथियों सहित रावलपिंडी पुलिस ने सीआईए टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने आरोपियों के पास एक पिस्टर, दो रिवाॅल्वर, एक राइफल, कई कारतूस और लक्जरी गाड़ियों सहित एक किलो स्मैक भी बरामद की। पुलिस के मुताबिक रावलपिंडी इलाके में टी पोईंट के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद भोगपुर गांव के पास पेड़ों की आड़ में कुछ गैंगस्टर हथियारबंद बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमृतसर के पत्ती बैनीपाल निवासी गैंगस्टर गुरभेज सिंह उर्फ भेजा पुत्र सविंदर सिंह, गुरनाम नगर निवासी नीरज राणा उर्फ राणा पुत्र विजय राणा, अमृतसर के गिला गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उर्फ भोलु पुत्र परमजीत सिंह, चढ़दी पत्ती बेगोवाल निवासी संदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र बलविंदर सिंह और अमृतसर के सुल्तान विंउ पत्ती मलकोकी निवासी निशान सिंह पुत्र जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement