कोटा। गुमानपुरा थाना इलाके में तीन दिन पहले आपसी कहासुनी के बाद अपने पिता की हत्या करने वाले वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पुत्र राजेंद्र और पोते टीकम को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जो शुक्रवार को कोटा से भागने की फिराक में थे। जबकि बुजुर्ग की हत्या करने की वारदात में शामिल बुजुर्ग देवीलाल प्रजापति की बहू मनकंवर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के बाद तीनों आरोपी बूंदी अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले पानी का पाइप लगाने की बात पर मृतक देवीलाल के बेटे आरोपी राजेन्द्र और बहु मनकंवर ने पहले तो देवीलाल के साथ मारपीट की। जिसके बाद मृतक का पोता टीकम तलवार लेकर आया और देवीलाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।