Armed robbers made the traders hostage by looting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 4:29 PM (IST)
हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट
धौलपुर। जिले के बाड़ी थाना इलाके के धौलपुर-करौली हाइवे पर देर रात ग्वालियर से चिकित्सक को दिखाकर घर लौट रहे बाड़ी कस्बे के दो व्यापारियों के साथ मडोना गांव के पास करीब आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने लूटपाट की। वारदात को लेकर पीडि़तों ने बाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई हैं। पीडि़त व्यापारी हरिमोहन मंगल और शुभम मंगल ने बताया कि देर रात ग्वालियर से वह चिकित्सक को दिखाकर कार से वापस बाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान मडोना और मत्सूरा गांव के पास सडक़ पर पड़ी कीलों से उनकी कार के दोनों पहिये पंचर हो गए। इसके बाद उन्होंने कार रोकी और स्टेपनी बदलने का प्रयास किया तो जंगल की और से आए आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने उनसे पहले मारपीट की और बाद में बंधक बनाकर जंगल में करीब दो किलोमीटर अंदर ले गए। वहां बदमाशों ने हथियारों के दम पर उनके मोबाइल फोन व रुपए छीन लिए। बदमाशों ने साथ गए उनके 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक को कब्जे में लेकर पांच लाख रुपए फिरौती की मांग की, लेकिन पांच घंटे बाद बदमाश अभिषेक को छोडक़र फरार हो गए। वारदात को लेकर पीडि़त शुभम ने बाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement