Advertisement
अर्की बाजार अग्निकांड: 7 लोग अब भी लापता, NDRF व खोजी कुत्तों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार रात करीब तीन बजे अर्की बाजार के एक रिहायशी मकान में आग लगने से हुआ। मकान के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर दुकानें, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर नेपाल और बिहार के मजदूर रहते थे। आग लगने के बाद 7 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो नेपाली परिवारों को बचाया नहीं जा सका।
आग तेजी से फैलते हुए आसपास के मकानों तक पहुंच गई। इस दौरान एक के बाद एक कई LPG सिलेंडर फटने से आग और भी भड़क गई, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत फैल गई। हादसे में 8 से अधिक मकान और करीब एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, जिसका आकलन किया जा रहा है।
भारी मात्रा में मलबा और मिट्टी होने के कारण शवों तक पहुंचने में बचाव दल को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता लोगों की तलाश पूरी होने तक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सोलन
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


