अनुष्का के लिए कमरा हो गया बुक, सभी की निगाहें,कब आएंगी
khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 11:32 AM (IST)
इस ऐतिहासिक स्टेडियम में एक और यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने टीम के पूर्व कप्तानों को सम्मान दिए जाने के लिए शहर कानपुर आने के लिए आमंत्रित किया। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर देर शाम अपने कई पूर्व कप्तानों के साथ लैंडमार्क होटल पहुंचे। उन्हें देखने के लिए होटल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे संभालने में सुरक्षा बलों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। फिल्म एक्टर्स अनुष्का शर्मा के लैंडमार्क होटल में कमरा नंबर 182 बुक कर लिया गया है। अब यह देखना है कि फिल्म एक्टर्स शहर आती है कि नहीं।