अनुराग ठाकुर का 9 और 10 को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दौरा

इस दौरान अनुराग ठाकुर अपने लोकसभा क्षेत्र समेत संपूर्ण हिमाचल में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
9 दिसंबर को अनुराग ठाकुर कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा स्थित नलेटी में, हमीरपुर के नादौन विधानसभा स्थित रंगस व हमीरपुर विधानसभा के बल्ह में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
10 दिसंबर यानी रविवार को अनुराग ठाकुर ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा स्थित बंगाणा और चिंतपूर्णी जी विधानसभा के नेहरियां गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ऊना जिले के वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
