Another student commits suicide in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या,नीट की तैयारी कर रहा था

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 मार्च 2024 3:27 PM (IST)
कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या,नीट की तैयारी कर रहा था
कोटा । उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक नीट अभ्यर्थी ने राजस्थान के कोटा में आत्महत्या कर ली। उरूज (20) उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के समधन गांव का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से कोटा में रह रहा था। वह यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह उसके परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसके परिजनों ने जवाहर नगर में रहने वाले उसके एक दोस्त को इस बारे में बताया। दोस्त उसके घर पर पहुंचा और मकान मालिक को बताया कि उसका दोस्त अपनी मम्मी-पापा के फोन का जवाब नहीं दे रहा है।
फिर गार्ड उस कमरे में पहुंचे, जहां वो रहता था, लेकिन गार्ड द्वारा दरवाजा खटखटाए जाने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद इस पूरे मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची तो उरूज का शव पंखे पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।
विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन के मुताबिक, शुरुआत जांच में सामने आया है कि यह परीक्षा में औसत अंक ला रहा था। हालांकि, मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
फिलहाल, जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement