Another accident on National Highway 27: Fire broke out after trailer tyre blast, driver saved his life by jumping-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेशनल हाईवे 27 पर फिर हादसा : ट्रेलर के टायर ब्लास्ट के बाद लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 1:00 PM (IST)
नेशनल हाईवे 27 पर फिर हादसा : ट्रेलर के टायर ब्लास्ट के बाद लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
उदयपुर। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे-27 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डबोक ओवरब्रिज पर एक ट्रेलर के टायर में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर को किनारे लगाया और कूदकर अपनी जान बचा ली। आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज लपटें और घना धुआं उठता देख राहगीर भी सकते में आ गए। हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। ट्रेलर के पिछले टायर में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि 15 दिन पहले भी इसी ओवरब्रिज पर एक ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासन को हाईवे पर बढ़ते हादसों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement