Anjaa Corporation and Development Corporation lent 17 lakhs in various schemes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनुजा निगम एवं विकास निगम ने विभिन्न स्कीमों में 17 लाख के लोन दिलाए

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जनवरी 2018 4:33 PM (IST)
अनुजा निगम एवं विकास निगम ने विभिन्न स्कीमों में 17 लाख के लोन दिलाए
पंचकूला। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से विभिन्न स्कीमों के लिए गत मास तक 38 लाभार्थियों को 17 लाख 90 हजार रुपये की राशि के बैंक ऋण उपलब्ध करवाएं गए, जिसमें 14 लाख 01 हजार रुपये की राशि के बैंक ऋण, 3 लाख रुपये की अनुदान राशि व 89 हजार रुपये की सीमांत राशि शामिल है। उपायुक्त गौरी पराशर जोशी ने बताया कि निगम द्वारा 13 लाभार्थियों को पशु पालन के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये की राशि का ऋण उपलब्ध करवाया गया, जिसमें 5 लाख 85 हजार रुपये की राशि बैंक ऋण व 65 हजार रुपये की राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि दो लाभार्थियों को भेड़ बकरी पालन के लिए एक लाख रुपये का बैंक ऋण उपलब्ध करवाया गया, जिसमें 85 हजार रुपये का बैंक ऋण व 15 हजार रुपये की अनुदान राशि शामिल है। सूअर पालन के तीन लाभार्थियों को एक लाख 50 हजार रुपऐ की राशि उपलब्ध करवाई, जिसमें एक लाख 20 हजार रुपऐ का बैंक ऋण व 30 हजार रुपऐ की अनुदान राशि शामिल है। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र के लिए 7 लाभार्थियों को दो लाख 40 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई, जिसमें एक लाख 52 हजार रुपये का बैंक ऋण, 64 हजार रुपये की अनुदान राशि व 24 हजार रुपये की सीमांत राशि शामिल है।
ट्रेड एवं व्यापार के लिए 13 लाभार्थियों को 6 लाख 50 हजार रुपये की राशि का ऋण उपलब्ध करवाया गया, जिसमें 4 लाख 59 हजार बैंक ऋण, एक लाख 26 हजार रुपये की अनुदान राशि व 65 हजार रुपये की सीमांत राशि शामिल है। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस योजना का लाभ उठाए। इन योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement