khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 11:59 AM (IST)
वाराणसी। जनपद के रविन्द्र्पुरी कॉलोनी स्थित प्रधानमन्त्री कार्यालय पर कानपुर की उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकत्री संघ की ओर से अपनी मांगो को लेकर रोटी दो या मौत दो इत्यादि नारों के साथ बुधवार से धरना दिया गया। जिसमें बुधवार को सीओ चेतगंज अनुराग आर्या व अन्य अधिकारियों के द्वारा उनसे मुलाकात कर धरने को समाप्त करने के लिए आग्रह किया गया था।
परंतु कार्यकत्रियों के द्वारा अनवरत आज भी धरना जारी है। इसी क्रम में एसडीएम व सीओ चेतगंज आज पुनरू पीएमओ कार्यालय पहुंचे और कार्यकत्रियो को समझा बुझाकर धरना समाप्त करने को कहा परन्तु कार्यकत्रियां पीएम मोदी से मुलाकात कर अपनी समस्याओ का समाधान कराने की जिद पर अड़ी रही।
[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]