Anganwadi activists held for the second day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरे दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 4:50 PM (IST)
दूसरे दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना
भीलवाड़ा। जिला कलक्ट्रेट के बाहर पांच दिवसीय धरने के दूसरे दिन भी सैंकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इससे पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चौधरी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से स्थाईकरण, वेतनमान बढाने व नौकरी से रिटायर होने पर पैंशन की मांग को लेकर प्रदर्शनरत है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज के समय सबसे अधिक कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें वेतन के नाम पर मात्र 2 से 4 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके कारण उनका भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। दूसरे दिन के धरने में माण्डल, गंगापुर व आसीन्द आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ता धरने में शामिल हो रही है। चौधरी ने यह भी कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement