हनुमानगढ़। जंक्शन की सावन कॉलोनी में चक ज्वालासिंहवाला रोड पर वीरवार देर रात नशे में धुत्त एक चिकित्सक की कार ट्रांसफार्मर से जा टकराई। इससे कुछ ही देर में कार में आग लग गई। यद्यपि कार चालक चिकित्सक वाहन छोडक़र भाग गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मगर कार जलकर कबाड़ हो गई तथा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सावन कॉलोनी व इसके आसपास के इलाके में रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार सुबह निगम कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करवाई। इस संबंध में निगम की ओर से संबंधित चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए जंक्शन थाने में परिवाद दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरएल भांभू अपनी मर्सिडिज कार में रात करीब 12 बजे भगतसिंह चौक से चक ज्वालासिंहवाला की तरफ जा रहा था। शगुन पैलेस के पास कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी। इससे ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकली। हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का तेल गाड़ी पर गिरने से आग लग गई। चिकित्सक गाड़ी से बाहर निकल कर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त चिकित्सक शराब के नशे में धुत्त था। इसी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी।
यह भी पढ़े :अखिलेश ने 23 अक्टूबर को बुलाई विधायकों की अहम बैठक, राजा भैया से की मुलाकातयह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन