Anandpal was hiding in Sikar!, joint team raid-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीकर में छुपा था आनन्दपाल!, संयुक्त टीम ने मारे छापे

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 12:07 PM (IST)
सीकर में छुपा था आनन्दपाल!, संयुक्त टीम ने मारे छापे
सीकर। फरार आनंदपाल की तलाश व जयपुर के हिम्मत सिंह हत्याकांड के मामले को लेकर जयपुर एसओजी और एटीएस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह दो स्थानों पर छापे मारे। हालांकि टीमों को आनंदपाल का कोई सुराग नहीं मिला। हिम्मत सिंह हत्याकांड के मामले के संदिग्ध भी हाथ नहीं आए। आरोपितों की तलाश में एसओजी की टीम अभी सीकर में ही डेरा डाले हुए हैं। पुलिस अधीक्षक एटीएस, जयपुर विकास कुमार ने बताया कि आनंदपाल की तलाश व हिम्मत सिंह हत्याकांड के मामले में एसओजी व एटीएस की संयुक्त टीम ने राणोली थाना इलाके के राजपुरा और सीकर शहर के आमली रोड पर छापा मारा। दोनों ही स्थानों से संदिग्ध टीम के पहुंचने से पहले ही निकल गए थे। एसओजी व एटीएस की टीम सीकर में आमली रोड स्थित मनीष चौधरी व राजपुरा गांव के ईश्वर कुमावत के घर पर सुबह छह बजे ही पहुंच गई। लेकिन दोनों ही घर पर नहीं मिले। टीम परिजनों से पूछताछ के बाद वापस लौट गई। करीब डेढ़ वर्ष पहले जयपुर में हत्या का शिकार हुए राजपुरा गांव के हिम्मत सिंह का ईश्वर कुमावत नजदीकी रहा है। हिम्मत सिंह हत्या की वारदात के चंद दिन पहले ईश्वर की बेटी के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुआ था। ऐसे में गांव के लोग ईश्वर की भूमिका के बारे में समझ नहीं पा रहे हैं। स्थानीय पुलिस को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यह ही स्थिति मनीष चौधरी को लेकर है। टीम के पहुंचने से पहले ही दुबई चला गया बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement