Anando Mela will begin with worship of Goddess Durga-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आनन्दो मेला से प्रारंभ होगी मां दुर्गा की पूजा

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 9:35 PM (IST)
आनन्दो मेला से प्रारंभ होगी मां दुर्गा की पूजा
जयपुर। प्रोबासी बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से बंगाली समाज की मां दुर्गा पूजा की तैयारिया जोर शोर से शुरू हो गई। मां दुर्गा की पूजा 6 से 11 अक्टूबर तक जय क्लब लॉन सी-स्कीम मे मनाई जाएगी। सोसाइटी के मानद अध्यक्ष डा. एस. के. सरकार ने बताया कि इस वर्ष सोसाइटी अपने 22वीं पूजा को भव्य रूप में आयोजित करने जा रही है। साल का विशेष आकर्षण में मां दुर्गा की भव्य तथा विशाल प्रतिमा होगी जिसे कि मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल से बुलाए गए कारीगरों से तैयार कराया जा रहा है। मूर्ती तैयार करने पश्चिम बंगाल के सोनागाछी से गंगाा माटी मंगवाई गई है। पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए यह प्रतिमा विशेष रंगों से सुशोभित एवं पूर्णरूपेण प्रदूषण मुक्त (इको फ्रेंडली) तैयार करवाई जा रही है। इस वर्ष पूरे पूजा पण्डाल को विशेष रूप से तैयार कराया जा रहा है। जिसमे कि बंगाल की संस्कृति कि पूरी झलक दिखाई देगी। जय क्लब लॅान मे संपादित होने जा रही इस पूजा पण्डाल में कई प्रकार के स्टॉल्स लगााए जाएंगे इसमें विशेषकर समाज में जागरूकता के लिए कई वरिष्ठ चिकित्सकों की ओर से मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए समाज को जागरुक किया जाएगा। इस छ: दिवसीय आयोजन मे प्रतिदिन सुबह मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा प्रसादी वितरण किया जाएगा। प्रतिदिन सांय विशेष संघ्या आरती की जाएगी, जिसके लिए पश्चिम बंगाल से विशेष ढाकी बुलाए गए है। पूजा के साथ विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। विशाल पाण्डाल में स्थापित मां दुर्गा के महोत्सव का प्रारम्भ 6 अक्टूबर 2016 को आनन्दो मेला से होगा। जिसमें सोसायटी की महिलाओं की ओर से घर पर तैयार विभिन्न पकवानों एवं व्यंजनों की स्टॉल्स लगाई जाएगी। महोत्सव के दूसरे दिन 7 अक्टूबर को पूजा की शुरुआत मां के बोधन से होगी जिसमें मां दुर्गा का परिवार सहित आव्हान किया जाएगा तथा पं. गौरांग भट्टाचार्य मां दुर्गा का मन्त्रोच्चार के साथ अभिषेक किया जाएगा।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement