Advertisement
अमरोहा: नेशनल हाईवे-9 पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, एक घायल

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-9 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घायलों का इलाज जारी है, डॉक्टर ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। दूसरे वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि लोगों को वाहन धीमे चलाने की सलाह दी जा रही है। तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी ने एक परिवार से उसका लाल छीन लिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमरोहा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


