Advertisement
अमृतसर : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सघन चेकिंग अभियान जारी

इन टीमों ने रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर सभी प्रवेश और निकास मार्गों की गहन जांच की। स्टेशन के अंदर और बाहर हर कोने की तलाशी ली गई। स्निफर डॉग्स और एंटी-सैबोटेज पुलिस टीमों ने स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की, जबकि यात्रियों के बैग और सामान की बारीकी से तलाशी ली गई।
सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गई और उनकी पूरी जानकारी दर्ज की गई।
इसके अलावा स्टेशन के आसपास और पार्किंग में खड़े वाहनों की मालिकाना जांच "वाहन ऐप" के माध्यम से की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
पुलिस कमिश्नरेट, अमृतसर ने शहर के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर 24 घंटे शिफ्टिंग नाकाबंदी लागू की है।
नाइट डोमिनेशन को और बढ़ाया गया है, जिसमें हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की गहन पूछताछ के बाद उनके विवरण को दर्ज किया जा रहा है। शहर की चारदीवारी के भीतर भीड़-भाड़ वाले बाजारों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त को और सख्त किया गया है।
इसके साथ ही क्विक रिएक्शन टीम्स (क्यूआरटी) और स्वाट टीमों की संख्या बढ़ाकर उन्हें आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। ये टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


