Advertisement
अमित शाह ने उत्तराखंड में 1475 करोड़ रुपए की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 की तुलना में उत्तराखण्ड की जीएसडीपी में 50 प्रतिशत तथा प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए 3.56 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौतों में से एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है।
उन्होंने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून सहित राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। राज्य में तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
अमित शाह ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब रोपवे सहित विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, स्वरोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में उत्तराखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुलिस कलर' प्रदान किए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।
समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने 15 विभूतियों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किए गए। अदम्य साहस का परिचय देने वाले छह बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रत्येक बच्चे को 51 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को उत्तराखण्ड की पारंपरिक टोपी, शॉल, गंगाजली एवं समुद्र मंथन का प्रतीक चिह्न भेंट किया।
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्रीगण, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसदगण, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रदेशवासी उपस्थित थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


